नवागत कलेक्टर श्री सिसोनिया ने गढ़ी में शासकीय विद्यालय का किया निरीक्षण
कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से किया संवाद, प्रश्न भी पूछे
––––
––––
जिले के नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने गैरतगंज जनपद की ग्राम पंचातय गढ़ी में एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला तथा शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता भी साथ रहे।
कलेक्टर श्री सिसोनिया ने विद्यार्थियों से संवाद के दौरान शैक्षणिक जानकारी ली और पाठ्यपुस्तक में से विद्यार्थियों से प्रश्न भी पूछे। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए नियमित अध्ययन का महत्व बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। हाईस्कूल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करने के लिए कहा। साथ ही कठिनाई या समस्या आने पर शिक्षकों से उसका समाधान करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य तथा शिक्षकों से कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या, नियमित उपस्थित, शैक्षणिक प्रगति आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। साथ ही विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन भी किया।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen
8 views | Raisen, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026