कलेक्टर श्री सिसोनिया ने गढ़ी में शास.अनुसूचित जनजाति सीनियर बालक छात्रावास का किया निरीक्षण
––––
––––
जिले के नवागत कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा गढ़ी स्थित शासकीय अनुसूचित जनजाति सीनियर बालक छात्रावास का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में विद्यार्थियों के रहने, भोजन, स्वच्छता तथा अध्ययन से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छात्रावास में विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। साथ ही भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, साफ-सफाई तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान एसपी श्री आशुतोष गुप्ता भी साथ रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
11 views | Raisen, Madhya Pradesh | Oct 16, 2026