Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
आग
Up
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
पटना
usr99426380
सई नदी में डूबे भाई बहन के शव बरामद
Hardoi, Hardoi
| Sep 16, 2026
MORE NEWS
हरदोई में चंद्रशेखर आजाद के समर्थन में प्रदर्शन, लगाए गए सरकार विरोधी नारे हरदोई। बाराबंकी में नगीना सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित पथराव की घटना के विरोध में बुधवार को हरदोई में भी समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई और घटना को लेकर भारी आक्रोश जताया गया। #bhimarmychief #ChandrashekharAzad #NewsUpdate #facebookviral
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026
SDM और CO सिटी की मौजूदगी में सौंपा गया ज्ञापन 🚨 हरदोई में चंद्रशेखर आजाद के समर्थन में प्रदर्शन, लगे सरकार विरोधी नारे हरदोई। बाराबंकी में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए कथित पथराव की घटना को लेकर हरदोई में भी समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान “योगी सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगाए गए और घटना के विरोध में आवाज बुलंद की गई। प्रदर्शनकारियों ने बाराबंकी की घटना की निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने तथा चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बाराबंकी की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, चंद्रशेखर आजाद पर हुए पथराव के पीछे वास्तव में किसका हाथ है, इसकी जांच अभी जारी है और जिम्मेदारी को लेकर अंतिम तथ्य सामने आना बाकी है। ✊ ज्ञापन में कई प्रमुख मांगें प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में 68 हजार शिक्षकों की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही पंचायत सहायक मित्रों की समस्याओं और मांगों को लेकर भी आवाज उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था, रोजगार और पंचायत सहायकों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से आवश्यक कार्रवाई की मांग रखी। SDM और CO सिटी की मौजूदगी में सौंपा गया ज्ञापन प्रदर्शन के बाद SDM एवं CO सिटी की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से उनकी मांगों और शिकायतों को सुना। हरदोई में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जय भीम, जय भारत और जय संविधान के नारे भी लगाए। City News 24 Live | ग्राउंड रिपोर्ट — हरदोई
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026
झालावाड़ के पिड़ावा में भूकंप के झटके, 3 घंटे में 3 बार डोली धरती; मकानों में आई दरारें राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिड़ावा उपखंड क्षेत्र में लगातार आए भूकंप के झटकों से अफरा-तफरी मच गई। महज 3 घंटे के भीतर इलाके में 3 बार भूकंप दर्ज किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, झटके महसूस होते ही लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटकों के कारण क्षेत्र के कई घरों की दीवारों में दरारें आ गई हैं। राहत की बात यह है कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026
आधी रात प्रेमी के संग रंगे हाथ पकड़ी गई शादीशुदा महिला: परिजनों ने की पिटाई, फिर थाने पहुंचे तो मच गया ड्रामा संभल रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी के साथ परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। इसी दौरान महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। रात में महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया था। भनक लगते ही परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ दबोच लिया। गुस्से में आए परिजनों ने रात से लेकर सुबह तक दोनों की जमकर पिटाई की और बाद में प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी को छुड़ाने थाने पहुंची प्रेमिका प्रेमी के थाने पहुंचते ही महिला की बेचैनी बढ़ गई। वह परिजनों से छुपकर प्रेमी को छुड़ाने सीधे थाने पहुंच गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को थाने से पकड़कर घर ले आए और बंद कर दिया। फिलहाल प्रेमी थाने में ही मौजूद है और पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026
पुवायाँ में इलाज में लापरवाही से महिला की मौत, दो डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज शाहजहांपुर जिले के पुवायाँ-खुटार रोड स्थित चरक अस्पताल में एक महिला की इलाज के दौरान हालत बिगड़ने और मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान जूलिया के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने और उचित चिकित्सीय व्यवस्था न होने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत, रास्ते में तोड़ा दम प्राप्त जानकारी के अनुसार, चरक अस्पताल में महिला जूलिया का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के कुछ ही समय बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद महिला को बरेली रेफर कर दिया गया। हालांकि, बरेली ले जाते समय रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुवायाँ पुलिस ने डॉक्टर फिरोज और डॉक्टर के.पी. के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ऑपरेशन की परिस्थितियों, डॉक्टरों की भूमिका और महिला की मौत के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026
लखीमपुर में बस से खींचकर यात्रियों को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल लखीमपुर खीरी फरधान थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हरिद्वार से वापस आ रही एक बस के यात्रियों के साथ भीषण मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार, बस में सवार यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामला बढ़ता देख लखीमपुर की ओर से कुछ लोग कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बस को रोक लिया और उसमें सवार यात्रियों को बाहर खींचकर लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026
आवेदन देने पहुंची युवती को मिला हमसफर, छतरपुर में अनोखी मुलाकात के बाद प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया है, जहां आवेदन देने पहुंची एक युवती की मुलाकात एक युवक से हुई और देखते ही देखते दोनों के बीच प्यार हो गया। जानकारी के अनुसार, युवती काजल पाठक किसी कार्यवश आवेदन देने पहुंची थी। वहीं उसकी मुलाकात पवन तिवारी नाम के युवक से हुई। दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे बातचीत में बदली और दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। इसके बाद युवक और युवती ने आपसी सहमति से विवाह करने का फैसला किया और रीति-रिवाज के साथ शादी रचा ली। इस अनोखे प्रेम विवाह की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026
लधियाना में MG Windsor EV अचानक ऑटो-लॉक होकर खुद चलने लगी, मची अफरा-तफरी पंजाब के लुधियाना से एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV) कार से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चालक का दावा है कि कार अचानक खुद-ब-खुद लॉक हो गई और बिना ड्राइवर के ही आगे बढ़ने लगी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार के अंदर का हिस्सा और स्टीयरिंग व्हील नजर आ रहा है। फिलहाल इस तकनीकी खामी या हादसे के कारणों को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026