लखीमपुर में बस से खींचकर यात्रियों को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
लखीमपुर खीरी फरधान थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हरिद्वार से वापस आ रही एक बस के यात्रियों के साथ भीषण मारपीट की गई।
जानकारी के अनुसार, बस में सवार यात्रियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। मामला बढ़ता देख लखीमपुर की ओर से कुछ लोग कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने बस को रोक लिया और उसमें सवार यात्रियों को बाहर खींचकर लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़कर पीटना शुरू कर दिया।
इस वारदात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026