आधी रात प्रेमी के संग रंगे हाथ पकड़ी गई शादीशुदा महिला: परिजनों ने की पिटाई, फिर थाने पहुंचे तो मच गया ड्रामा
संभल रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी के साथ परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। इसी दौरान महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
रात में महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया था। भनक लगते ही परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ दबोच लिया। गुस्से में आए परिजनों ने रात से लेकर सुबह तक दोनों की जमकर पिटाई की और बाद में प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया।
प्रेमी को छुड़ाने थाने पहुंची प्रेमिका
प्रेमी के थाने पहुंचते ही महिला की बेचैनी बढ़ गई। वह परिजनों से छुपकर प्रेमी को छुड़ाने सीधे थाने पहुंच गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को थाने से पकड़कर घर ले आए और बंद कर दिया। फिलहाल प्रेमी थाने में ही मौजूद है और पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026