लधियाना में MG Windsor EV अचानक ऑटो-लॉक होकर खुद चलने लगी, मची अफरा-तफरी
पंजाब के लुधियाना से एमजी विंडसर ईवी (MG Windsor EV) कार से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चालक का दावा है कि कार अचानक खुद-ब-खुद लॉक हो गई और बिना ड्राइवर के ही आगे बढ़ने लगी। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार के अंदर का हिस्सा और स्टीयरिंग व्हील नजर आ रहा है। फिलहाल इस तकनीकी खामी या हादसे के कारणों को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Hardoi, Hardoi | Sep 16, 2026