फिरोजाबाद में SSP का पैदल गश्त, रक्षाबंधन पर सुरक्षा का दिया भरोसा
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने आज भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया।
SSP ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और सिटी सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के साथ जैन मंदिर से नालबंद चौकी तक, मुख्य बाजार, भीड़-भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने आमजन, विशेषकर बाजार में खरीदारी करने आई महिलाओं और बालिकाओं से बात कर सुरक्षा का एहसास दिलाया। बाजारों में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
साथ ही SSP ने सभी जनपद वासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
#FirozabadPolice #SSPFirozabad #AdityaLanghe #FootPatrol #RakshaBandhan2026 #UPPolice #FirozabadNews #LawAndOrder #DDMNewsLive