पिपरा: पलामू खाद्य सुरक्षा विभाग ने हरिहरगंज में 50 किलो अखाद्य मिठाई नष्ट की, तंबाकू बिक्री पर जुर्माना
Pipra, Palamu | Sep 10, 2026 आम लोगों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और खाद्य सुरक्षा व तंबाकू नियंत्रण कानून के पालन को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग, पलामू ने गुरुवार शाम 5 हरिहरगंज बाजार में जांच अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, पलामू-1 लव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बस स्टैंड के समीप मुख्य बाजार की मिठाई व खाद्य दुकानों का निरीक्षण किया गया।