बगोदर: बगोदर में एटीएम कार्ड बदलकर 39 हजार की ठगी, पुलिस जांच में जुटी
बगोदर बाजार में शातिर ठग ने एक युवती से एटीएम कार्ड बदकर 39 हजार रूपये खाते से निकाल लिये।सुचना मिलने पर बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार, सब इन्सपेंक्टर अंजन कुमार घटना स्थल पर पहुचें.और मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।वही युवती का नाम सोनी कुमारी है,जो बोकारो जिला के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग गांव की रहने वाली है।