कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा सीआरपीएफ दल पर गोलीबारी में तीन सीआरपीएफ जवान घायल: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को आतंकियों ने CRPF के नाके को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।हमले का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें अचानक ताबड़तोड़ गोलीबारी होती दिखाई दे रही है। सैन्य अधिकारियों के अनुसार, मीर बाजार के पास अखरान स्थित CRPF चौकी पर बाइक सवार आतंकवादियों ने गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि शुरुआती 15 सेकेंड में करीब 30 राउंड फायरिंग की गई, जबकि अगले एक मिनट के भीतर भी कई और गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी।हमले के दौरान जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हमलावरों की तलाश में कार्रवाई की जा रही है। #वायरल #वीडियो #himachalmedia #