कोल: भुजपुरा में पीड़ित भाई ने दबंग भाइयों पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से की शिकायत, पैसे न मिलने पर निकाला घर से
Koil, Aligarh | Jan 8, 2025 नगर कोतवाली इलाके के भुजपुरा ठाकुर वाली गली निवासी एक भाई ने अपने ही बड़े दबंग भाइयों पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत की है। छोटे भाई का आरोप है कि उसने अपनी शादी अपनी मर्जी से की थी उसकी पत्नी गरीब परिवार से संबंध रखती है। दहेज में कुछ न मिलने के कारण उसके बड़े भाइयों ने उसको और उसकी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया