कोल: पुलिस ने भदेसी पुल के नीचे से 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Koil, Aligarh | Jan 8, 2025 थाना गांधीपार्क पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शातिर गांजा तस्कर को भदेसी पुल के नीचे से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया तस्कर के कब्जे से 900 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ है। पुलिस के द्वारा मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के उपरांत अभियुक्त को बुधवार की शाम जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।