कोल: गूलर रोड़ पर तालाब खुदाई के नाम पर NNI ने लाखों की मिट्टी का किया खेल, नगर आयुक्त ने जांच की बात कही
Koil, Aligarh | Jan 8, 2025 गूलर रोड पर तालाब की खुदाई के नाम पर नगर निगम ने लाखों की मिट्टी का खेल कर दिया। नगर निगम ने मानकों के विरुद्ध तालाब की खुदाई करा दी है। आरोप है कि खुदाई में निकली हजारों ट्राली मिट्टी का कहीं पता नहीं चला है। हजारों ट्रॉली मिट्टी का खनन किए जाने का आरोप नगर निगम के अधिकारियों पर लग रहा है।