कोल: लोधा में सड़क हादसे में घायल 21 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 8, 2025 लोधा इलाके के ग्राम भरतपुर के निकट दिनांक 2 जनवरी 2025 को सड़क हादसे में एक 21 वर्षीय युवक दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसकी बाइक को तेज रफ्तार इको कार ने टक्कर मारी थी। घायल युवक को परिजनों के द्वारा उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया था।जहां युवक की बुधवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।