कोल: मौसमपुर के निकट ट्रक की टक्कर से रोड पार करते व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 8, 2025 मौसमपुर के निकट ट्रक की टक्कर से रोड पार करते व्यक्ति की मौत हो गई। 45 वर्षीय सौदान सिंह बुधवार सुबह शौंच करने के लिए गांव से बाहर गए थे। सौदान सिंह रोड पार कर रहे थे इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में सौदान सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है लेकिन चालक फरार है।