कोल: धौर्रा माफी में नशे की हालत में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 8, 2025 धौर्रा माफी में नशे की हालत में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय गोयल नशे का आदी था। मंगलवार रात्रि गोयल नशे की हालत में घर आया और कमरे में सोने चला गया था। सुबह तक जब गोयल अपने कमरे के बाहर नहीं आया तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा। कमरे में गोयल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था।