चित्रकूट।सतना- चित्रकूट मुख्यमार्ग में मझगवां बायपास में NHAI द्वारा किया गया सड़क मरम्मतीकरण कार्य अब राहगीरों के लिए मुश्किल बन गया है, पूरी सड़क में बड़े- बड़े गड्ढे और कीचड़ का अंबार लगा है, सतना- चित्रकूट के इस हाइवे में वाहन चलाने के बजाय रेंग रहे है, मझगवां बायपास के एक सिरे से दूसरे सिरे तक पहुंचने में लगभग 45 मिनट लग रहे है, रोड एकदम खस्ताहाल है, दूसरी तरफ मरम्मत की भी कोई तैयारी नजर नही आ रही है, आवागमन में तमाम मुश्किले सामने आ रही है।
#satna #satnanews #chotrakootexpress #chitrakoot
Majhgawan, Satna | Aug 22, 2026