चित्रकूट में बाढ़ के बाद दल-दल, घाटों का सफ़ाई अभियान शुरू।
धर्मनगरी चित्रकूट में मन्दाकिनी नदी में आई बाढ़ का पानी उतरने के बाद घाटों और सड़कों पर फैले कचरे व कीचड़ को हटाने के लिए व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। स्वछता एवं अतिक्रमण प्रभारी प्रभात सिंह गहरवार के नेतृत्व में गोसेवा टीम और नगर पालिका कर्मियों ने मशीनों का उपयोग करके भरत घाट समेत सभी प्रमुख घाटों की सघन सफाई की और स्थिति को सामान्य बनाया, जिससे दूर दराज से पहुंच रहे श्रद्धालुओं किसी प्रकार से असुविधा न हो।
#सतना #satna #satnanews #chitrakootdham #chitrakootexpress