Public App Logo
Profile Picture

Chitrakoot Express

@chitrakootexpress
2004Followers
0Following
KEC कंपनी ने खोद डाला प्रधानमंत्री सड़क और सड़क का सोल्डर,हरदहुंआ नाला के पास की घटना।

पंकज कुशवाहा 
  मझगवां
गोपिका कुशवाहा एक बार फिर बने पगार कला ग्राम पंचायत के सरपंच..।
गोपिका कुशवाहा एक बार फिर बने पगार ग्राम पंचायत के सरपंच
सतना - जिले की बहुचर्चित ग्राम पंचायत पगार कला के सरपंच पद उप चुनाव की मतगणना के घोषित हुए परिणाम। पूर्व सरपंच गोपिका कुशवाहा पर एक बार फिर जनता ने जताया विश्वास अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी विष्णु तिवारी से 30 वोटो से विजयी हुए गोपिका कुशवाहा वही तीसरे नंबर में रहे राम जी पयासी।
चित्रकूट ब्रेकिंग- जिले की बहुचर्चित ग्राम पंचायत पगार कला के सरपंच पद उप चुनाव की मतगणना आरम्भ। तीन प्रत्याशियों ने मतगणना से पूर्व ही छोड़े मैदान। कुल चार प्रत्याशी ही मतगणना में हुए शामिल। रिटर्निंग अधिकारी मणिराज बागरी सहित पुलिस बल मौजूद। कुछ हो देर में आयेंगे परिणाम। जनपद कार्यालय के बाहर जुट रहे समर्थक।
त्रिकूट पर विराजी शक्तिश्वरूपा माई शारदा के आज दिन शनिवार के प्रातःकालीन दिव्य दर्शन।🌹🙏
चित्रकूट पहुंचे सवर्ण आंदोलन के प्रमुख नेता एड. अनिल मिश्रा.कल शनिवार को श्री श्रीधर धाम दास हनुमान मंदिर में भेंट मुलाक़ात हेतु सक्षिप्त बैठक आयोजित.

UGC रोल बैक ,आरक्षण हटाओ और SC/ST एक्ट में सुधार को लेकर सारे देश में चल रहे सवर्ण आंदोलन के एक प्रमुख सूत्रधार एड. अनिल मिश्रा आज चित्रकूट पहुंचे. और साथियों सहित भगवान् कामता के दर्शन पूजन कर परिक्रमा लगाईं. कल दिनांक 3.10.2026 शनिवार को श्री श्रीधर धाम दास हनुमान मंदिर में भेट मुलाक़ात हेतु एक सक्षिप्त बैठक दिन में 10 बजे आयोजित की गई है.
पन्ना नाका रिलायंस मार्ट के सामने खड़े वाहनों ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था जाम की स्थिति बन रही...
<nis:link nis:type=tag nis:id=satna nis:value=Satna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakootexpress nis:value=chitrakootexpress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=satnapolice nis:value=satnapolice nis:enabled=true nis:link/>
DFO सतना मयंक चांदीवाल की अध्यक्षता में जांच टीम गठित,अमरपाटन वन परिक्षेत्र पर गड़बड़ियों की शिकायत का है मामला।

रामनगर मैहर-- अमरपाटन वन परिक्षेत्र में बांस भीरा सफाई सहित विभिन्न कार्यों में अनियमितताओं और भुगतान को लेकर उठे सवालों के बीच अब जांच की कार्रवाई तेज होने की बात सामने आई है। डीएफओ सतना मयंक चांदीवाल की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच कराए जाने की जानकारी सामने आई है।
          मामले में बड़ा सवाल उन कार्यों को लेकर है,जिनके अभिलेखों में पूर्ण होने और राशि के भुगतान का उल्लेख बताया जा रहा है, जबकि मौके की भौतिक स्थिति को लेकर सवाल उठना लाजमी हो गए हैं। हाल ही में अमरपाटन वन क्षेत्र में सितंबर माह में बांस भीरा सफाई कराए जाने को लेकर भी कई सवाल सामने आए थे। *क्या नियमों से परे सितंबर माह में बांस की सफाई किसी बड़े भ्रष्टाचार को अंकित करती है ?*
          जांच टीम के सामने मस्टर रोल, कार्य पूर्ण प्रमाण पत्र, भुगतान अभिलेख, बीटवार रिकॉर्ड और मौके की वास्तविक स्थिति का मिलान करना सबसे अहम होगा। दस्तावेज और भौतिक सत्यापन में अंतर मिलता है तो जिम्मेदारी तय होने का रास्ता साफ हो सकता है।
            जानकारी अनुसार मुख्य वन संरक्षक रीवा द्वारा सतना डीएफओ मयंक चांदीवाल की अध्यक्षता में टीम गठित कर अमरपाटन वन परिक्षेत्र के मामलों पर जांच कराए जाना उल्लेख है।  जांच दौरान अमरपाटन वन परिक्षेत्र में हुए कार्य वास्तव में मौके पर हुए थे या फिर कागजी अभिलेखों तक ही सीमित रहे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की स्पष्ट होगी।
             *सतना डीएफओ मयंक चादीवाल से दूरभाष चर्चा पर बताया गया की जांच टीम का अध्यक्षता हूं। दो स्थलों पर जाया जा चुका है। जांच के संबंध पर उल्लेख पंचनामा भौतिक स्थिति की वर्णन सोमवार को ही बता पाना वर्णित किया गया है।*
          अप्रैल मई माह में वर्किंग प्लान एवं माइक्रो प्लान के तहत बांस भीरा की सफाई वा योजनाओं पर कागजी खेल किया गया है। जहां कथित आरोपों की जानकारी कई लाख रूपए का मामला है। 👇
जिला अस्पताल में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम, स्वच्छता श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
सतना। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, सतना में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए जिला अस्पताल परिसर में स्वच्छता श्रमदान किया गया👆
ग्राम पंचायतो में कागजो में हो गईं ग्राम सभा, सरपंच-सचिव गायब, अधिकारी बने धृतराष्ट
सतना - जिले सहित प्रदेशभर की ग्राम पंचायतो में 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जन्मदिवस पर ग्राम सभा का आयोजन होना था, इसी क्रम में रामपुर बाघेलान जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिहाई में ग्राम सभा के दिन भी पंचायत दफ्तर दोपहर 1 बजे खुला, सिर्फ और सिर्फ जीआरएस मौजूद हुई, सरपंच और सचिव नदारत रहे। ग्रामीणों ने ज़ब जीआरएस से जवाब तलब किया और बैठक के बिंदुओं के बारे में जानकारी चाही तथा रजिस्टर में कार्यवाही लिखने और रजिस्टर दिखाने की बात कही तो जीआरएस ने कहा रजिस्टर सचिव के पास रहता हैँ। अब सवाल यह है कि जब रजिस्टर सचिव के पास रहता है तो फिर ग्राम पंचायत दफ्तर क्यों खोला गया ? और ग्राम सभा कैसे आयोजित होगी ? मतलब साफ है कोरमपूर्ती के लिए जीआरएस पंचायत दफ्तर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है एक-एक महीने तक ग्राम पंचायत दफ्तर नहीं खुलता, सचिव - जीआरएस सतना में बैठकर पंचायत चलाते हैँ। ग्रामीण मामले की शिकायत भी कई बार रामपुर बाघेलान जनपद सीईओ रश्मि पांडे से की गई, परंतु उन्होंने शिकायत को गंभीरता से लिया नहीं, स्थित यह कि सतना जिले में रामपुर जनपद भ्रष्टाचार के मामले में सबसे अव्वल हैँ। खैर मामले की जानकारी और शिकायत जिला पंचायत क़ी सीईओ सपना त्रिपाठी से की गई है, अब देखना महत्वपूर्ण होगा इस पूरे मामले में क्या एक्शन और क्या कार्रवाई होती हैँ।
मैहर रेलवे स्टेशन में सघन चेकिंग अभियान थाना प्रभारी मैहर अभिषेक सिंह परिहार पहुंचे रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 3 के पास में बिना अनुमति के रह रहे व्यक्तियों से की पूछताछ कुछ लोग प्रदेश के बाहर के रहवासी मिले,पुलिस कर रही है पूछताछ
मझगवां-पटना मार्ग पर बिना अनुमति पोल गाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत 38 किमी लंबे मझगवां-पटना-पहाड़ीखेरा मार्ग चेनेज 6100 से 8000 के बीच पर बिना लोक निर्माण विभाग की अनुमति के सड़क से 5 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से विद्युत पोल गाड़े जा रहे हैं। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग मझगवां ने थाना प्रभारी मझगवां को पत्र लिखकर मार्ग का एलाइनमेंट क्लियर कराने, विद्युत पोलों को उखड़वाने और बिना अनुमति पोल गाड़ने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, जिसके बाद मौके पर पहुंची मझगवां पुलिस द्वारा कार्य को रुकवाया गया तथा पोल हटाने और अनुमति उपरांत कार्य करने की बात कही गई।
दरअसल मझगवां-पहाडीखेरा मार्ग में उमरिहा हार में स्थित इंडो न्यूक्लियर ग्रीन एनर्जी के प्लांट की तानाशाही चरम पर है और इसी तानाशाही के दमपर बिना अनुमति ट्रांसफार्मर लगवाने हेतु पीडब्ल्यूडी सड़क पर  पोल गाड़े जा रहे है।
दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज पर 100kmph से दौड़ी ट्रेन। 

रेलवे ने जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत का वीडियो पोस्ट किया; यह पुल एफिल टावर से 35m ऊंचा।
अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
सिंहपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभिषेक पाण्डेय उर्फ कल्लू (28) निवासी इटौरा, जिला पन्ना को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक विशन मरावी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नागौद-कालिंजर मार्ग पर महतैन खनगढ़ मोड़ के पास आरोपी के ऑटो से 300 पाव यानी 54 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब जब्त की, जिसकी कीमत 34 हजार 600 रुपये है। साथ ही 2 लाख रुपये कीमत का ऑटो और 10 हजार रुपये का मोबाइल भी जब्त किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
महात्मा गाँधी की मनाई गई जयंती
मझगवां- कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती आज मझगवा मे मनाई गई, इस दौरान बापू की प्रतिमा मे माल्यार्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी अमर रहे के नारेबाजी की गई, कार्यक्रम मे जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी मवासी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, अभिषेक गुप्ता पीकू,शिवम गुप्ता रीतू,नितिन गुप्ता, लवकुश गुप्ता, चंदू रैकवार, चाँद खान, राधेश्याम यादव, राम किशोर वर्मा, मुन्नीलाल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे l
चित्रकूट दर्शनीय स्थल गुप्त गोदावरी की गुफा बंद होने से बढ़ी दर्शनार्थियों की मुश्किलें 24 तारीख से बंद गुफा की जांच करने अभी तक नहीं पहुंच पाये वैज्ञानिक हताश होकर दर्शनीय स्थल के दरवाजे से लौट रहे श्रद्धालु...
<nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakootexpress nis:value=chitrakootexpress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=satnanews nis:value=satnanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=satna nis:value=satna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakoot nis:value=chitrakoot nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakootdham nis:value=chitrakootdham nis:enabled=true nis:link/>
धर्मनगरी चित्रकूट में नो-एंट्री बेअसर, सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड बालू के ट्रक

धर्मनगरी चित्रकूट में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाई गई नो-एंट्री व्यवस्था सवालों के घेरे में है। आरोप है कि प्रतिबंध के बावजूद बालू से लदे ओवरलोड ट्रक लगातार चित्रकूट के अंदर प्रवेश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारी वाहन *पीली कोठी मार्ग से प्रवेश कर राजौला बायपास होते हुए धर्मनगरी के कई इलाकों तक पहुंच रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय मे इन ट्रकों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। सवाल यह है कि जब नो-एंट्री लागू है तो इन भारी वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश की अनुमति आखिर कैसे मिल रही है?
गांधी जयंती के उपलक्ष्य में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर परिषद भवन में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरुण श्रीवास्तव ने दिलाई स्वच्छता की शपथ..!
<nis:link nis:type=tag nis:id=satna nis:value=satna nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=satnanews nis:value=satnanews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chitrakootexpress nis:value=chitrakootexpress nis:enabled=true nis:link/>
चित्रकूट ब्रेकिंग- सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकूट में भगवान कामतानाथ की पंचकोशीय परिक्रमा मार्ग में नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल, भाजपा उपाध्यक्ष राव प्रबल श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष विनीता शिवहरे, कार्तिकेय द्विवेदी सहित तमाम भाजपाइयों ने साफ- सफाई की, इसी क्रम में भाजपा नेता निरंजन जायसवाल और अवध विहारी मिश्रा ने मझगवां अस्पताल के परिसर में साफ- सफाई कर स्वच्छ्ता का संदेश दिया।
गांधी जयंती पर केंद्रीय जेल से 7 आजीवन कारावास के बंदियों की रिहाई
सतना। गांधी जयंती के अवसर पर सतना केंद्रीय जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 7 बंदियों को रिहा किया गया। रिहा होने वाले बंदियों में मैहर, पन्ना और छतरपुर जिले के बंदी शामिल हैं।
जंतर-मंतर पर किसी भी तरह के प्रोटेस्ट या मार्च की अनुमति नहीं है : दिल्ली पुलिस
इन चीजों पर रोक है -
- 5 या इससे अधिक लोगों का इकट्ठा होना
- जुलूस, प्रदर्शन, धरना
- नारे लगाना, भाषण देना
- हथियार, बैनर, पोस्टर, लाठी-तलवार, ईंट-पत्थर साथ में रखना
त्रिकूट पर विराजी त्रिपुर सुंदरी माई शारदा के आज दिन शुक्रवार के प्रातःकालीन दिव्य दर्शन।🌹🙏
<nis:link nis:type=tag nis:id=मैहर nis:value=मैहर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maihardevi nis:value=maihardevi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maiharmata nis:value=maiharmata nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=maharashtrapolitics nis:value=MaharashtraPolitics nis:enabled=true nis:link/>
नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदों के साथ महापौर ने की महत्वपूर्ण बैठक

सतना। नगर निगम कार्यालय स्थित महापौर कक्ष में महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने नवनियुक्त एल्डरमैन पार्षदगणों के साथ बैठक कर शहर के विकास एवं जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री नागार्जुन बी. गौड़ा एवं नगर निगम स्पीकर श्री राजेश चतुर्वेदी ‘पालन’ की उपस्थिति रही। इस दौरान नगर निगम के विकास कार्यों, जनसुविधाओं तथा शहर के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। महापौर ने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने तथा सभी जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकास कार्यों को गति देने की बात कही।
💥कोठी ब्रेक 💥

गड्डो मे तब्दील सतना  चित्रकूट मार्ग, जानलेवा सफर

कोठी रोयनी बाईपास से सोनौर मोड़ है हादसों का ब्लैक स्पॉट

सतना-चित्रकूट मार्ग पर सफर इस समय बेहद खस्ताहाल और जानलेवा बना हुआ है। हाल ही में हुई भारी बारिश और प्रशासनिक लापरवाही के कारण पूरी सड़क गड्ढों के जाल में तब्दील हो चुकी है, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा!सड़क से ज्यादा गड्डे  कोठी बाईपास और मझगवां बाईपास के पास सड़क की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। गड्ढों में बारिश का पानी भरेने के कारण गहरे गड्डे व रोड उखड़ गई है वाहन चालकों को जिससे रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।

 *भारी बारिश बाढ़ बना कारण और धंसी सड़कें बढ़े हादसे जिलाधिकारी सहित नेता, मंत्री भी मौन*

 खराब सड़कों और तीखे मोड़ों (जैसे हाटी मोड़,रोयनी बाई पास कोठी-सोनौर मोड़) पर साइड शोल्डर व इण्डिकेशन न होने की वजह से आए दिन दो पहिया,बस और ट्रकों की भिड़ंत हो रही है व पलट रहे!लेकिन जिम्मेदार जिले क़े आला अधिकारी सहित मंत्री, नेता भी निकलते है लेकिन प्रशासन व NHI क़े अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान!आपको बता दे लंबे इंतजार के बाद जब इस सड़क का निर्माण हुआ था तो लोगों को उम्मीद जगी कि अब उनका सफर आसान होगा और वाहनों को रफ्तार मिलेगी. हालांकि कुछ वर्षों तक लोगों को इसका फायदा भी मिला लेकिन अब जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों के लिए खतरा है!

*वाहनों में रखा समान हो जाता है खराब*
वहीं रोड से निकल रहे ट्रक चालक व अन्य व्यापारी ने जानकारी में बताया कि वह सतना से चित्रकूट की ओर जा रहे हैं. शुरुआती कुछ किलोमीटर तक सड़क ठीक है, लेकिन इसके बाद बड़े-बड़े गड्ढे शुरू होते मिलते हैं. ट्रक और अन्य भारी वाहनों को इन गड्ढों से निकलने में काफी परेशानी होती है. कई बार वाहनों में रखा सामान क्षतिग्रस्त होने का खतरा रहता है और वाहन भी गड्ढों में फंस जाते हैं. हालांकि अब देखना यह होगा कि इस रोड का मरम्तिकरण का कार्य कब शुरू होता है,और कब यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को यह सड़क एक बार फिर से राहत मिलेगी.