सतना - जिले के बिरसिंहपुर नगर परिषद के वार्ड क्र. 03 के पार्षद पति प्यारेलाल चौरसिया ने बताया कि लोगों के घरों में भरे जल के निकासी की व्यवस्था के लिए बीते कल जेसीबी मशीन मंगवा कर नाले के ऊपर बने चबूतरो को तोड़कर जलनिकासी के इंतजाम किए जा रहे थे किंतु चिरायु अस्पताल के बाद अध्यक्ष पति धनी लाल प्रजापति द्वारा दखल देकर काम रुकवा दिया गया और अपने चहेते लोगों के चबूतरे नहीं तोड़ने दिए जिससे लोगों के घरों में भरा पानी अब भी नहीं निकल पाया और लोग परेशान हैं।