चित्रकूट स्थित बाईपास मार्ग से कामता नाथ मंदिर जाने वाले मार्ग में बारिश के चलते हुआ कटाव, हो सकती है बड़ी दुर्घटना.
चित्रकूट स्थित अक्षयवट रजौला बाईपास मार्ग से होकर कामता नाथ मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग में होटल चित्रकूट दर्शन के पास बारिश के चलते नीचे बनी पुलिया में मिटटी भरने और ऊपर से पानी बहने के कारण भारी कटाव हो गया है,जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. गौर तलब है की प्रमुख मार्ग होने के कारण रात दिन उक्त मार्ग से बाहरी तीर्थ यात्रियों के वाहनों का आवागमन होता है, जानकारी के अभाव में सड़क का कटाव बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है, नगर परिषद् चित्रकूट सहित अन्य सम्बंधित बिभाग को तत्काल सुधार की दिशा में आवश्यक कदम उठाना चाहिए, जिससे कि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके.