राघोगढ़: टैंकर क्षेत्र में मायके गई महिला के सूने मकान से डेढ़ लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी, विजयपुर थाने में मामला दर्ज
गुना में राघोगढ़ ब्लॉक के विजयपुर थाना के टैंकर एरिया में महिला के घर में चोरी हो गई। 1 अक्टूबर को दर्ज मामले में फरियादी महिला किरण शर्मा पत्नी दयाराम शर्मा ने पुलिस को बताया, बच्चों के साथ राजस्थान मायके गई थी पति ट्रक ड्राइवर हैं बाहर गए थे बीते रोज अज्ञात चोर ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपए के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। केस दर्ज कर पुलिस जांच जारी है।