कुरई: गोली टोला में स्कूल भवन नहीं, मकान के बरामदे में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल
Kurai, Seoni | Aug 19, 2026 सिवनी के कुरई ब्लॉक के गोली टोला गांव में आज भी स्कूल भवन नहीं है। बुधवार को ग्रामीणों ने बताया कि जन शिक्षा केंद्र दरासी कलां के अंतर्गत आने वाले बच्चे ग्रामीण के घर के बरामदे में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। गोली टोला गांव की यह तस्वीर शिक्षा व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द स्कूल भवन की मांग की है।