ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में साइबर ठगों ने किसान के फोन पे से 99 हजार रुपये ठगे, पुलिस जांच में जुटी
ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक शातिर ठग ने ग्रामीण को अपना शिकार बनाते हुए उसके बैंक खाते से 99,000 की मोटी रकम पार कर दी। पीड़ित को जब तक धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तब तक उसके खाते से पैसे साफ हो चुके थे। पीड़ित की शिकायत पर ढीमरखेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी