गोवा के विधायकों ने मऊ-मानिकपुर विधायक से की मुलाकात,देखिए क्या बोले विधायक अविनाश, देखिए क्या बोले किरण नंदे गोवा
कौशांबी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के महिला गांव स्थित मऊ-मानिकपुर विधायक अविनाश चंद द्विवेदी ‘लल्ली महाराज’ के आवास पर गोवा के किरण नंदे प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे। विधायक अविनाश चंद द्विवेदी ने अतिथियों का स्वागत किया।
दोनों विधायकों के बीच क्षेत्रीय विकास, जनसेवा और जनप्रतिनिधियों की भूमिका को लेकर चर्चा हुई। गोवा से आए जनप्रतिनिधियों ने मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ली।
इस दौरान विधायक के परिजनों से भी गोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। गोवा के विधायक किरण नंदे और अविनाश चंद द्विवेदी के बीच हुई बातचीत के