शहरवासियों को पुलिस का उपहार—121 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाए
कानपुर नगर। कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस ने नागरिकों के खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए हैं। पुलिस के मुताबिक विभिन्न राज्यों और जनपदों में लगातार प्रयास करते हुए कुल 121 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये है।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। नागरिकों ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि मोबाइल मिलने से आर्थिक नुकसान से राहत मिली है और निजी डेटा की सुरक्षा को लेकर भी चिंता कम हुई।
पुलिस की इस कार्रवाई से नागरिकों में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत होने की बात सामने आई है।
🎥 हमारे सहयोगी गरिमा वाजपेई की खास रिपोर्ट
#Kanpur #KanpurPolice #LostMobile #MobileRecovery #PoliceAction CommissionerateKanpur UPPolice कानपुर पुलिस मोबाइलबरामद