कानपुर में 20 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले चोट के निशान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
कानपुर। 23 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे कांशीराम अस्पताल से थाना चकेरी पुलिस को सूचना मिली कि घाऊखेड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस के अनुसार मृतक के गले पर चोट/निशान पाए गए हैं।
शव का पंचायतनामा भरने के बाद डॉक्टरों के पैनल एवं वीडियोग्राफी की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
🎙️ बाइट—श्री आशुतोष कुमार सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी
📍 कानपुर से हमारे सहयोगी गरिमा बाजपेई की खास रिपोर्ट
#Kanpur #Chakeri #Kanp