कानपुर में 20 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप, गले पर मिले चोट के निशान
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के घाऊखेड़ा निवासी करीब 20 वर्षीय युवक को बुधवार सुबह लगभग 7 बजे कांशीराम अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया। अस्पताल से सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए हैं। मृतक के गले पर चोट/निशान पाए जाने की बात पुलिस ने कही है।
पुलिस के अनुसार शव का पंचायतनामा भरकर डॉक्टरों के पैनल और वीडियोग्राफी की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। युवक की मौत किस वजह से हुई, इसका वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर रही है और मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
@kanpur_love_hai_hamara__ #Kanpur @kanpurdehatpolice @kanpurnagarpolice @kanpur_love_hai_hamara__