पिता की मौत के बाद वारिस को नहीं मिल रहा बैंक में जमा पैसा, एक माह से परेशान पीड़ित
कौशांबी। अकबराबाद गांव निवासी सुरेश चंद्र पुत्र स्वर्गीय मैकू लाल ने आरोप लगाया है कि पिता की मौत के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा कनैली शाखा में जमा उनके पिता के पैसे को वारिस होने के बावजूद उन्हें वापस नहीं किया जा रहा है।
पीड़ित का कहना है कि वह पिछले करीब एक महीने से बैंक के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। आरोप है कि बैंक कर्मियों से अपनी समस्या के संबंध में बात करने पर उसे कथित तौर पर धमकी भी दी जा रही है।
पीड़ित ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कराकर बैंक में जमा धनराशि नियमानुसार वारिस को दिलाए जाने की मांग की है।
आखिर बैंक में क्या हो रहा है? वारिस को उसका हक पाने के लिए क्यों लगानी पड़ रही है दौड़?
देखिए पूरी बात वीडियो में और तथ्यों के आधार पर अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
अगर आपको लगता है कि पीड़ित की समस्या जिम्मेदार अधिक�