प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी, छात्रों से मिलने पहुंचे पुष्पेंद्र सरोज,क्या आप भी है छात्रों के साथ,दे अपनी राय
प्रयागराज। शिक्षा निदेशालय परिसर में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं धरने पर बैठे हैं।
बुधवार को कौशांबी युवा संसद पुष्पेंद्र सरोज आंदोलनरत अभ्यर्थियों से मिलने शिक्षा निदेशालय प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनीं तथा आंदोलन के संबंध में जानकारी ली।
इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल के सामने अपनी बात रखी। आंदोलन स्थल पर छात्रों की मौजूदगी और नारेबाजी के बीच माहौल गर्म रहा।
#Prayagraj #TGT_PGT #TGT_PGT_Students #शिक्षा_निदेशालय #छात्र_आंदोलन PushpendraSaroj Kaushambi UPNews Akhilesh Yadav