तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने नगर थाना की पीएसआई पर हमला करने वाली दो महिलाओं को रविवार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
नगर थाना की महिला पीएसआई पर हमला करने वाली दो महिलाओं को रघुनाथपुर पुलिस गिरफ्तार कर रविवार 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष विकास कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार महिला देवंती देवी व शम्भा देवी है। जिन पर आर्म्स एक्ट के आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार करने जाने के क्रम में पीएसआई श्वेता कुमारी पर हमला करने का आरोप है।मामले में 2 दिन FIR हुई थी।