तुरकौलिया: चैलाहा महादलित टोला वार्ड 14 में 22 वर्ष पुरानी आवासीय कॉलोनी का घर जर्जर, राजद नेता सदरे आलम ने नए भवन की मांग उठाई
चैलाहा महादलित टोला वार्ड 14 में 22 वर्ष पूर्व महादलित परिवार के लोगो के लिए बना आवासीय कॉलोनी जर्जर हो चुका है। जिसके कारण छत से छत का हिस्सा लगातार टूट कर गिर रहा है। राजद नेता सदरे आलम ने शनिवार 4 बजे बताया कि प्रखंड व जिला प्रशासन तत्काल इन घरों को तोड़ कर नया घर बनाए। कहा कई लोग घर के बगल में झोपड़ी बना कर रहे है। बरसात में छत टपकता है,सर्दी में ठंढ लगता।