तुरकौलिया: चैलाहा वार्ड 14 महादलित टोला में मिनी जलापूर्ति योजना बंद होने के कारण लोग चापाकल का पानी पीने को मजबूर हैं
चैलाहा वार्ड 14 महादलित टोला में मिनी जलापूर्ति योजना पिछले 3 बर्षो से बन्द होने के कारण वार्ड के लोग चापाकल का पानी पीने को मजबूर है। गुरुवार 4 बजे वार्ड सदस्य रेणु देवी ने बताया कि वार्ड में 40 से 50 फीट चापाकल है। जिसका पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। वार्ड में केवल महादलित के लोग रहते है। वार्ड 14 में कुल 350 घर है,जिसकी आबादी लगभग 25 सौ के आसपास है।