तुरकौलिया: चिलरांव से तुरकौलिया पुलिस ने चोरी की 3 बाइक के साथ एक महिला समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार
चिलरांव से तुरकौलिया पुलिस रविवार को छापेमारी कर चोरी की 3 बाइक के साथ एक महिला समेत दो को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने रविवार 4 बजे बताया कि चिलरांव एक घर मे छुपा कर रखा गया चोरी का 3 बाइक बरामद किया गया है। साथ ही उक्त गांव की सुखली देवी व चिरैया थाना क्षेत्र के शत्रुघ्न कुमार को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक युवक भागने में सफल रहा है।