तुरकौलिया: शंकर सरैयां चौक स्थित किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध मारकर ₹2 लाख मूल्य का सामान चोरी किया, शनिवार को दी आवेदन
शंकर सरैयां चौक स्थित एक किराना दुकान से अज्ञात चोरों ने सेंध मार कर शुक्रवार रात ₹2 लाख मूल्य की समान चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार ईश्वरलाल साह ने शनिवार दो बजे अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उसके दुकान का पीछे से दीवाल फोड़ कर सरसो तेल,रिफाइन तेल,सभी प्रकार का मसाला, गल्ला में रखा ₹20 हजार सहित अन्य सामान चोरी कर ली गई है।