टाटीझरिया: टाटीझरिया, विष्णुगढ़ और दारू के कुम्हारों के चाक पर धीमी पड़ी रफ्तार, माटी के हुनर पर आधुनिक चकाचौंध का ग्रहण
टाटीझरिया, विष्णुगढ़ और दारू के कुम्हारों के चाक पर धीमी पड़ी रफ्तार, माटी के हुनर पर आधुनिक चकाचौंध का ग्रहण। दीपावली का जिक्र आते ही चाक पर घूमती मिट्टी और उससे आकृतियां गढ़ते कुम्हारों के हाथ जेहन में उभर आते हैं। कभी सनातन संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले कुम्हार समुदाय के चाक की रफ्तार आज आधुनिकीकरण के दौर में सुस्त पड़ चुकी है।