हरिद्वार: आवास विकास कालोनी स्थित जिला कार्यालय पर ढाई दर्जन युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टियों में तोड़फोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। शनिवार शाम आवास विकास कॉलोनी स्थित आप के जिला कार्यालय पहुंचकर ढाई दर्जन युवाओं ने आप का दामन थामा। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने सभी को आप की सदस्यता ग्रहण कराई। आप जिलाध्यक्ष का कहना है कि दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों के विकास को देखकर युवा आकर्षित हो रहे हैं।