हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गैस प्लांट के पास से दबोचा एक शराब तस्कर, देसी शराब के 50 पव्वे हुए बरामद
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज गैस प्लांट के पास से एक शराब तस्कर को दबोच लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने देसी शराब के 50 पव्वे बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की ओर प्लास्टिक के बोरे में अवैध शराब की तस्करी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम करन है जो घास मंडी का निवासी है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।