हरिद्वार: पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने डाम कोठी में UP की तर्ज पर बदमाशों को गोली मारने की CM और DGP से की मांग
ज्वालापुर से पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने अपनी ही पार्टी की सरकार की पुलिसिंग पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा है कि हरिद्वार में जिस तरह से लगातार क्राइम बढ़ रहा है, इसके लिए पुलिस को यूपी की तर्ज पर बदमाशों को पकड़कर गोली मार देना चाहिए। रानीपुर मोड़ पर हुई दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम में डकैती की जांच के लिए उन्होंने CM और DGP से हस्तक्षेप की मांग की।