हरिद्वार: गीता भवन में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी और डीएफओ वैभव सिंह ने की पर्यावरण संरक्षण वाले गणेश जी की स्थापना
हरिद्वार के गीता भवन में आज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी और हरिद्वार के डीएफओ वैभव सिंह ने पर्यावरण संरक्षण वाले गणेश जी की स्थापना की। विधि विधान के साथ गणेश जी की पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की गई। महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा से सुख शांति और धन संपदा में वृद्धि होती है। डीएफओ ने कहा कि उम्मीद है कि लोग इससे जागरूक होंगे।