हरिद्वार: बिना नंबर प्लेट चलने वाले बाईक सवारों पर ज्वालापुर पुलिस का शिकंजा, 8 बाईकें सीज
क्षेत्र में बढ़ती चैन स्नैचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए ज्वालापुर पुलिस ने बिना नंबर की बाईकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षेत्र में शनिवार दिन भर अभियान चलाकर बिना नंबर की 8 बाईकें सीज की हैं। यही नहीं पुलिस ने 8 हजार रुपए का चालान भी वसूला है। बीते दिनों चैन स्नैचिंग की घटनाओं में बिना नंबर की बाईक का प्रयोग बदमाशों ने किया था।