हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने पांवधोई मौहल्ले से खाईबाड़ी करते एक सट्टेबाज को किया गिरफ्तार, नकदी और सट्टा पर्चियां बरामद
ज्वालापुर पुलिस ने आज पांवघोई मौहल्ले से खाईबाड़ी करते हुए एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपों के कब्जे से पुलिस ने ₹1300 की नगदी और कई सट्टा पर्चियां भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपों का नाम बिकाऊ पटेल है जो पांवधोई मोहल्ले का ही रहने वाला है। पुलिस ने आज ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।