श्योपुर: महिलाओं, किशोरियों का हीमोग्लोबिन जांचें, कलेक्टर ने एमएमयू निरीक्षण में दिए निर्देश
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने शनिवार को दोपहर 3 बजे पीएम जनमन योजना के तहत प्राप्त मेडिकल मोबाइल यूनिट के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि, ग्रामीण क्षेत्रो में भ्रमण के दौरान महिलाओं, किशोरियों का हीमोग्लोबिन जांचा जायें तथा आवश्यकतानुसार आयरन टेबलेट प्रदान की जायें। इसी प्रकार गर्भवती महिलाओं का चैकअप भी अपने कैम्प के दौरान किया जायें।