श्योपुर: शराब के लिए पैसे न देने पर युवक से मारपीट, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को रात 11 बजे आरोपी को शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर फरियादी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में मारपीट सहित एससी एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।