श्योपुर: बक़रीद पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने श्योपुर में अदा की विशेष नमाज़, एक-दूसरे को गले लगाकर पर्व की दी बधाई
श्योपुर। सच्चाई और इंसानियत की राह में कुर्बानी का प्रतीक पर्व ईद-उलजुहा शनिवार को सुबह 09 बजे शहर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। साथ ही मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी, वहीं एक दूसरे को मुबारकबाद भी दी गई।