श्योपुर: श्रीहजारेश्वर मेले में कवि सम्मेलन, आधी रात तक जमी महफिल, कवि ने कहा- प्यास बुझ जाए तो शबनम को खरीद सकता हूं
श्योपुर। बीते एक माह से आयोजित किए जा रहे श्री हजारेश्वर मेले में शुक्रवार—शनिवार की दरमियानी रात 3 बजे तक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें देशभर के ख्यातिनाम कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन में सरस्वती वंदना डॉ. रूचि चतुर्वेदी ने प्रस्तुत की।