श्योपुर: मठेपुरा गांव के ट्रंचिंग ग्राउंड में कचरे के ढेर व उससे उठने वाला जहरीला धुआँ बन रहा बीमारी का कारण #Jansamasya
श्योपुर। मठेपुरा गांव के टंचिंग ग्राउंड में कचरे के ढेर और उससे उठने वाले जहरीले धुएं की समस्या को लेकर शनिवार सुबह 9:00 बजे पब्लिक एप की टीम ने मौके का जायजा लिया। शहर का सारा कचरा इस टंचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है, जिससे निकलने वाला धुआं ग्रामीणों के लिए सांस और आंखों की बीमारियों का कारण बन रहा है।