धनघटा में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, विधायक गणेश चंद्र चौहान बोले— बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की रीढ़ की हड्डी
संतकबीरनगर। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के मुखलिसपुर (अम्मांदेई रोड) स्थित आकाश मैरेज हॉल में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन विशाल जनसमूह और उत्साहपूर्ण वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनघटा के लोकप्रिय विधायक गणेश चंद्र चौहान रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं। किसी भी चुनाव में जीत की सबसे मजबूत नींव बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं से ही तैयार होती है।"
उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी को लगातार सफलता दिलाता है।
सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बूथ अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया और पार्टी नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।