बौंसी: असनाहा पंचायत सरकार भवन में पोस्ट ऑफिस का हुआ उद्घाटन
Bausi, Banka | Nov 6, 2024 डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर प्रखंड के असनाहा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में बुधवार करीब 11 बजे पोस्ट ऑफिस का उद्धाटन किया गया।इसके लिए यहां पर पोस्ट मास्टर अपूर्व को तैनात किया गया है। बुधवार को पंचायत सरकार भवन में पोस्ट ऑफिस का फीता काटकर पंचायत के मुखिया भरत प्रसाद मंडल और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार के द्वारा उद्घाटन किया गया।