जिलेभर में दूध की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष रैपिड टेस्ट अभियान
डेयरी एवं चिलिंग सेंटरों से दूध के 15 नमूनों की मौके पर जांच, सभी नमूने पाए गए संतोषजनक
नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश, भोपाल के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में दूध की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष रैपिड टेस्ट अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न डेयरियों, दूध कलेक्शन सेंटरों एवं चिलिंग सेंटरों का निरीक्षण कर रैपिड टेस्टिंग किट की सहायता से मौके पर ही दूध की गुणवत्ता एवं संभावित मिलावट की जांच की जा रही है।
अभियान के दौरान दूध में माल्टोडेक्सट्रिन, स्टार्च, शुगर, सॉल्ट एवं हाइड्रोजन परॉक्साइड आदि की उपस्थिति की प्राथमिक जांच की जा रही है। इसी क्रम में रंभापुर स्थित गुरुकृपा दूध डेयरी, नंदनी दूध डेयरी एवं साईं मिल्क चिलिंग सेंटर तथा झाबुआ स्थित देवकृपा दूध डेयरी, देव नारायण दूध डेयरी एवं नाकौड़ा दूध डेयरी सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर दूध के कुल 15 नमूनों का रैपिड टेस्ट किया गया।
मौके पर की गई प्रारंभिक जांच में परीक्षण किए गए सभी 15 दूध नमूने संतोषजनक पाए गए तथा किसी भी नमूने में संदिग्ध मिलावट नहीं पाई गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार जिले के अन्य क्षेत्रों में भी लगातार औचक निरीक्षण किए जाएंगे। इस दौरान डेयरियों, दूध कलेक्शन सेंटरों एवं चिलिंग सेंटरों पर रैपिड टेस्टिंग किट के माध्यम से दूध की गुणवत्ता एवं संभावित मिलावट की मौके पर जांच का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
जांच कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री वेलसिंह मोरी एवं श्री राहुल सिंह अलावा उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP #Jhabua #JansamparkMP
1 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 2, 2026